फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi holds tiffin meeting with BJP workers in Varanasi gala dinner with G20 guests

UP News: वाराणसी में सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं संग की टिफिन बैठक, G-20 मेहमानों के साथ करेंगे गाला डिनर

Sun, 11 Jun 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम योगी काफिला बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ पहुंचा। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर सर्किट हाउस रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Yogi holds tiffin meeting with BJP workers in Varanasi gala dinner with G20 guests
टिफिन बैठक में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो काम 70 सालों में नहीं हुआ वह काम बीते नौ वर्षों में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में इस नौ वर्षों की विकास यात्रा को जनता के बीच ले जाएं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, मोदी सरकार की पहचान है। पिछले नौ वर्षो में देश की दिशा व दशा दोनों बदली है।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ में आयोजित टिफिन बैठक में भाग लिया। कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने भी टिफिन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने टिफिन का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या का श्रीराम मंदिर, केदारनाथ मंदिर और महाकाल का पुनरुद्धार पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। सरकार की विकास यात्रा को नौजवानों, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों को बार-बार बताना है। जो कभी नहीं हुआ वह अब हुआ है। पहले यूपी की पहचान बीमारू राज्य केरूप में होती थी। अब सुरक्षा का एक मानक तय हुआ है। यूपी जिस मार्ग पर चल रहा है वह आने वाले दिनों में देश का ग्रोथ इंजन बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने बनारस में अनुसूचित जाति बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता, बोले- स्वादिष्ट था

CM Yogi holds tiffin meeting with BJP workers in Varanasi gala dinner with G20 guests
वाराणसी के बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि जब आप अपना टिफिन लेकर जाएंगे तो किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। टिफिन बैठक में भोजन से ज्यादा आपसी प्रेम का आदान प्रदान होता है। सीएम योगी ने कैलाश मठ में महादेव के मंदिर में दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

दुश्मन को मांद में घुसकर जवाब देना जानता है भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत को कोई टेढ़ी निगाहों से नहीं देख सकता। कोई सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकता। दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर जवाब देना जानता है। पहले जो अशांत था उस कश्मीर में अब पर्यटकों की बहार है। जहां पहले 120 जिलों में उग्रवाद था, अब तीन से चार जिले हैं। देश केअंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क, रेलवे, जल परिवहन के क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed