वाराणसी: सीएम योगी ने नलकूप ऑपरेटरों में बांटे नियुक्ति पत्र, हर खेत तक पहुंचेगा पानी, लहलहाएगी फसलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर खेत तक समय से पानी पहुंचेगा और बिना पानी के खेत नही सूखेंगे। इसके लिए नलकूप ऑपरेटरों के खाली पदों पर तैनाती कर दी गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नलकूप ऑपरेटरो में नियुक्ति पत्र वितरित किया। प्रदेश में जहां 3209 नलकूप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र दिया गया, वहीं वाराणसी जिले में 34 लोगों को इसका लाभ मिला।
कमिश्नरी सभागार में विडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने के बाद सभी के चेहरे खिल उठे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी सरकार ने कदम बढ़ाते हुए पहली बार महिला नलकूप ऑपरेटर की तैनाती की है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए महिला नलकूप ऑपरेटर सहित सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर ऐसी भूमि है, जहां नलकूप से सिंचाई होती है जबकि उत्तर प्रदेश में 34,000 सरकारी नलकूपों का पद खाली होने के कारण चार-पांच नलकूपों का संचालन एक ऑपरेटर कर रहा था।
वाराणसी में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वाराणसी में राहुल पाल से बातचीत करते हुए पूरी इमानदारी और मेहनत से काम करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।