{"_id":"654134cad7cbec0a15013316","slug":"cm-yogi-did-darshan-and-worship-in-kashi-vishwanath-temple-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किए दर्शन-पूजन, मंदिर की व्यवस्था के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किए दर्शन-पूजन, मंदिर की व्यवस्था के बारे में ली जानकारी
Tue, 31 Oct 2023 10:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:39 PM IST
सार
सप्तऋषि आरती के पश्चात मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किए दर्शन-पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सप्तऋषि आरती के पश्चात मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली को देखते हुए मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, वहीं मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी समय में होने वाले संत समागम, देव दीपावली, अन्नकूट पर्व पर होने वाली तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दर्शन पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी एस राज लिंगम, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीम शंभू शरण, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन