फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi coming to Kalin city bhadohi on the last day of year fixed minute-to-minute program

यूपी: साल के आखिरी दिन कालीन नगरी आ रहे सीएम योगी, तय हुआ मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

Wed, 30 Dec 2020 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi coming to Kalin city bhadohi on the last day of year fixed minute-to-minute program
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

साल के आखिरी दिन कालीन नगरी को कारपेट एक्सपो मार्ट का तोहफा देने भदोही आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्याचल मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारियों से भी रूबरू होंगे। वह एक्सपो मार्ट में ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह संगठन मजबूती को लेकर निर्देश देने के साथ ही उनके सुझाव भी लेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार भदोही आ रहे योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। वह गुरुवार को सुबह 11:20 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से भदोही के लिए उड़ान भरेंगे। यहां कारपेट सिटी में बने हेलिपैड पर दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री का उड़नखटोला उतरेगा।
विज्ञापन



इसके बाद मार्ट का लोकार्पण और जनसभा करने के बाद दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक वह विंध्य मंडल के सांसदों, विधायकों, एमएलसी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री आदि के साथ बैठक करेंगे। फिर 3:40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed