{"_id":"59215cc24f1c1b4d6a535c2d","slug":"cm-yogi-can-come-to-varanasi-on-may-26-stay-at-night-observe-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 मई को बनारस आ सकते हैं सीएम योगी, रात में रुकेंगे, करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 मई को बनारस आ सकते हैं सीएम योगी, रात में रुकेंगे, करेंगे निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 21 May 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मॉडल सिटी बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यानाथ ने कमान अपने हाथों में ले ली है। बनारस में चल रहे विकास कार्य का जायजा लेने के लिए अब सीएम योगी स्वयं बनारस आ सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 26 मई को मुख्यमंत्री का वाराणसी आना लगभग तय हो गया है। सीएम योगी 26 मई को सुबह बनारस पहुंच जाएंगे और दिनभर विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे और शाम को छोटी कटिंग मैदान में सभा को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी के इस दौरे के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह रात में बनारस में ही रुकेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज विभिन्न तबके लोगों से मिलकर बनारस के बारे में फीडबैक लेंगे ।
विज्ञापन
साथ ही लापरवाह अधिकारियों के पेच कस सकते हैं। बता दें कि शनिवार को ही योगी सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बनारस आए थे । मंत्री सुरेश खन्ना यहां की गंदगी देख भड़क उठे थे और खुद ही फावड़ा लेकर नाला साफ करने लगे थे।