फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi appears strict in review meeting in Varanasi

वाराणसी में समीक्षा बैठक में सख्त दिखे सीएम योगी, कहा-जारी रहे मिशन माफिया

Mon, 08 Feb 2021 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi appears strict in review meeting in Varanasi
कबीरचौरा में शाही नाले का निरीक्षण करते सीएम योगी व साथ में मंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन रविवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मिशन माफिया जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सारनाथ जैसी वारदात नहीं हो। कठोर कार्यवाही करें और अपराधी से निबटने में संकोच नहीं करें। कोई पुलिसकर्मी केकिसी अपराधी या माफिया से मिले होने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शाही नाले के काम में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में चेतावनी भरे लहजे में सीएम ने कहा कि कार्यशैली में सुधार नहीं है। अब कोताही हुई तो मई के बाद कार्रवाई सबक बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहर की सभी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक वार्ड मॉडल के रूप में विकसित करें।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में जुड़े गांवों में सफाई के लिए 158 सफाई कर्मी लगा दिए गए हैं। 05 करोड़ रुपये से वाहन क्रय किए जा रहे हैं। इन गांवों के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र उस क्षेत्र के जोन ऑफिस से बनने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, घर-घर नल योजना में गांव-गांव प्लंबर, राज मिस्त्री का प्रशिक्षण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने, कनेक्शन करने आदि सभी कार्य एक साथ शुरू हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में स्वनिधि योजना में सभी वेंडरो को पुनर्वास करने के निर्देश दिए। सीएम ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने और हाथ से खींचने वाले रिक्शों को ऑटो में परिवर्तित कराने का निर्देश दिया। 
 

प्रयागराज से मेट्रो और घाटों से कनेक्टविटी पर करें काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि बाबतपुर-काशी की कनेक्टिविटी अच्छी हो गई है। ऐसे ही अन्य विकल्प जैसे प्रयागराज से काशी आने का मेट्रो का विकल्प तलाशें। रामनगर में गंगा किनारे समानांतर मार्ग और उससे घाटों पर कनेक्टिविटी के विकल्प देखें। एनएच व रिंग रोड के काम की गुणवत्ता अच्छी और समय से पूर्ण हो। शहर की आंतरिक सड़कें तत्काल ठीक हों। 

फरवरी तक पूरी होंगी दो दर्जन परियोजनाएं
बैठक में बताया गया कि वाराणसी में 9175.77 करोड़ रुपये की 123 प्रमुख बड़ी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इसमें 137.87 करोड़ की 10 परियोजनाएं गत माह जनवरी में पूर्ण हो चुकी हैं। फरवरी महीने में 201.69 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। अगले महीने मार्च में 1166.65 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाएं पूरी होंगी।

इसी वर्ष दिसंबर तक 4470.59 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाएं के पूरा होने की समयसीमा है। बैठक में स्पोर्ट्स स्टेडियम, शहर में विद्युतीकरण, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, वरुणा नदी चैनेलाइजेशन, पिंडरा आईटीआई निर्माण, क्रूज वोट संचालन, विभिन्न एसटीपी निर्माण, सीवर लाइनों के निर्माण व जीर्णोद्धार, आईपीडीएस फेज तीन की भी विस्तार से समीक्षा हुई है।
 

ये हैं प्रमुख परियोजनाओं की समयसीमा

  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग से निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजना रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर- मार्च 2021
  • बीएचयू में नर्सेज हॉस्टल, धर्मशाला, महिला छात्रावास, आईयूसीटीई भवन, छात्रावास में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर -अगस्त-सितंबर, 2021
  • जौनपुर-वाराणसी, आजमगढ़- वाराणसी तथा गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्गों का चौड़ीकरण- जून-जुलाई 2021 
  • श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर - अगस्त, 2021 
  • निर्माणाधीन गोदौलिया पर पार्किंग मार्च 2021, सर्किट हाउस के पास पार्किंग निर्माण मई 2021 तक, टाऊनहाल पर पार्किंग सितंबर, 2021 तक तथा बेनियाबाग पार्क में पार्किंग कार्य नवंबर 2021 तक पूर्ण हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed