फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for coronavirus third wave review meeting know full details

वाराणसी: सीएम योगी बीएचयू पहुंचे, पीआईसीयू और एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण करेंगे

Mon, 24 May 2021 06:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 May 2021 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी बार वाराणसी का दौरा करने आ रहे हैं जबकि इस महीने 15 दिन में उनका यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 9 मई को भी वाराणसी आये थे। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन कमियों को दूर करने में जुट गया है। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath will visit varanasi tomorrow for coronavirus third wave review meeting know full details
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना नियंत्रण के मामले में वाराणसी मॉडल की तारीफ करने के बाद अब जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे हैं।  सीएम योगी सबसे पहले बीएचयू पहुंचे जहां बच्चों के लिए बन रहे अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल के एमसीएच विंग और कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी बैठक कर कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। उधर, सीएम योगी के आगमन को लेकर रविवार की रात से ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि सीएम योगी जिले में किसी एक कंटेनमेंट जोन में भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे अधिकारी

सीएम योगी के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन कमियों को दूर करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि सीएम योगी सोमवार को दोपहर बाद बनारस आने के बाद रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। इसे लेकर जिले के अधिकारी एक्टिव मोड पर आ गए हैं।

वहीं रविवार की रात 9 बजे तक सीएम के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल नहीं आया था। बावजूद इसके मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, बीएचयू में डीआरडीओ के द्वारा बनाए गए पंडित राजन मिश्र अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ने लगी है। 

कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने जा सकते हैं सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमीनी हकीकत का जानने के लिए किसी कंटेनमेंट जोन में भी जा सकते हैं। इस बात को लेकर स्वास्थ विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं और सीएम योगी के समक्ष किसी भी प्रकार की खामी ना आए इसे दुरुस्त करने में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

15 दिन में सीएम का दूसरी बार दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के दूसरी लहर के बीच तीसरी बार वाराणसी का दौरा करने आ रहे हैं। जबकि इस महीने 15 दिन में उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 9 मई को भी सीएम वाराणसी आये थे। पिछले महीने 9 अप्रैल को भी वाराणसी आए। इस दौरान उन्होंने बीएचयू और कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया था। इसके बाद सीएम योगी इसी माह 9 मई को बीएचयू अस्पताल में डीआरडीओ के द्वारा बनाए गए पंडित राजन मिश्र कोविड हॉस्पिटल और कोरोना के रोकथाम की समीक्षा करने वाराणसी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed