{"_id":"5b1808044f1c1bae6e8b6993","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-in-varanasi-on-nine-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ को दो दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे CM योगी, करेंगे पंचक्रोशी परिक्रमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ को दो दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे CM योगी, करेंगे पंचक्रोशी परिक्रमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jun 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं और इस दौरान वे पंचक्रोशी परिक्रमा भी करेंगे। साथ ही वाराणसी प्रवास के दौरान बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में ग्राम स्वराज योजना की भी समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके दो दिवसीय दौरे की प्राथमिक सूचना भेज दी है। इसमें नौ जून को मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे और 10 जून की दोपहर लौटेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पंचक्रोशी परिक्रमा की सूचना के बाद इस मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में प्रशासन जुट गया है।
मई महीने में वाराणसी में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोशी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए काम कराने का निर्देश दिया था। इसके अलावा पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग और धर्मशालाओं के कायाकल्प के लिए जारी बजट से काम शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
ऐसे में 20 दिन बाद मुख्यमंत्री के पंचक्रोशी परिक्रमा की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री से प्राथमिक सूचना मिली है।