फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath will come in varanasi on nine june

नौ को दो दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे CM योगी, करेंगे पंचक्रोशी परिक्रमा

Thu, 07 Jun 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jun 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath will come in varanasi on nine june
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं और इस दौरान वे पंचक्रोशी परिक्रमा भी करेंगे। साथ ही वाराणसी प्रवास के दौरान बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में ग्राम स्वराज योजना की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके दो दिवसीय दौरे की प्राथमिक सूचना भेज दी है। इसमें नौ जून को मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे और 10 जून की दोपहर लौटेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पंचक्रोशी परिक्रमा की सूचना के बाद इस मार्ग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


मई महीने में वाराणसी में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोशी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए काम कराने का निर्देश दिया था। इसके अलावा पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग और धर्मशालाओं के कायाकल्प के लिए जारी बजट से काम शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में 20 दिन बाद मुख्यमंत्री के पंचक्रोशी परिक्रमा की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री से प्राथमिक सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed