फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath visit Varanasi today UPPCL MD suspended for negligence, Chief Engineer of Jal Nigam reprimanded

वाराणसी में सख्त दिखे सीएम योगी, लापरवाही में यूपीपीसीएल के एमडी को किया निलंबित, जल निगम के चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार

Fri, 18 Jun 2021 09:48 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 18 Jun 2021 09:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं की लेटलतीफी पर जिम्मेदार अफसरों की मांगी सूची, बोले - अब किसी को मौका नहीं। सीएम के सख्त रूख के चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit Varanasi today UPPCL MD suspended for negligence, Chief Engineer of Jal Nigam reprimanded
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे एक्शन में दिखे। उन्होंने समीक्षा बैठक से नदारद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार को निलंबित कर दिया। समीक्षा बैठक के दौरान शाही नाले की सफाई में देरी पर उन्होंने चीफ इंजीनियर को बैठक में खड़ा कर दिया और बोले, यह अंतिम मौका दे रहा हूं। सीएम के सख्त रूख के चलते अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता के काम में लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जनता से जुड़ी परियोजनाओं की देरी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करके उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की योजना बनाई गई थी उनके शिलान्यास की तैयारी कराई जाए। पूरी हो रही परियोजनाएं और उसके आसपास बेहतर माहौल बनाकर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों का समन्वय हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों का समन्वय होना चाहिए और उनके सुझावों को विकास योजनाओं में प्राथमिकता पर शामिल किया जाए। इससे पहले बैठक में गर्मियों में बिजली कटौती और उद्यमियों को मिलने वाली सहूलियत में हीलाहवाली की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने निलंबन की घोषणा की और कहा कि लापरवाह अधिकारी किसी कीमत पर जनता के बीच नहीं रहना चाहिए।

हर 15 दिन में की जाए विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी की ज्यादातर परियोजनाएं फरवरी 2022 में पूरी होनी हैं। ऐसे में उनकी मॉनिटरिंंग कराई जाए और प्रत्येक 15 दिन में उनकी समीक्षा की जाए। ताकि तय समय से पहले परियोजनाओं को पूरा कर जनता को सहूलियत दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed