फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath visit Varanasi today Chief Minister will know the reality of projects on the spot will inspect the adopted CHC

UP: वाराणसी में सीएम योगी ने अपने गोद लिए सीएचसी का किया निरीक्षण, रिंग रोड फेज दो का भी लिया जायजा

Fri, 18 Jun 2021 08:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम 4:50 बजे सेवापुरी विकासखंड के हाथी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit Varanasi today  Chief Minister will know the reality of  projects on the spot  will inspect the adopted CHC
वाराणसी में शुक्रवार को सेवापुरी विकासखंड के हाथी बाजार सीएचसी का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार का दौरा किया। सीएम के दौरे के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है कि पीएचसी में आधुनिक मेडिकल सुविधाएं बढ़ेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधायुक्त बनाने की कार्ययोजना सीएम को दिखाई।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:50 बजे सेवापुरी विकासखंड के हाथी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। सीएम सबसे पहले वैक्सीनेशन रूम में पहुंचे। वहां पर स्वास्थ्य कर्मी एएनएम सुनीता कुमारी व पूनम गुप्ता से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री कोविड वार्ड,लेबर रूम, ऑब्जर्वेशन कक्ष, टेलीमेडिसिन रूम पहुंचे। वहां पर स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश सरोज व सीता पटेल से टेलीमेडिसिन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

रिंग रोड फेज दो का जाना हाल

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने परिसर में बनने वाले 15 बेड के नए कोविड वार्ड और 15 बेड के जनरल वार्ड के नक्शे को भी दिखाया। इसके बाद सीएम रिंग रोड फेज दो के निरीक्षण के लिए निकल गए। प्रशासन ने भी सीएम के गोद लिए गए सीएचसी में ट्रामा सेंटर के स्तर की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारियां कर ली हैं। सीएचसी को आधुनिक मेडिकल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर लिया और इसका पूरा नक्शा भी सीएम को दिखाया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई है।

आप लोगों ने वैक्सीन लगवाने में इतनी देरी क्यों की

सीएम योगी आदित्यनाथ जब कोविड वैक्सीनेशन रूम में पहुंचे तो वहां पर सुशीला गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और ममता गुप्ता वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। सीएम ने उनसे पहला सवाल किया कि आप लोगों ने वैक्सीन लगवाने में इतनी देर क्यों की? इस पर सुशीला ने जवाब दिया कि सर स्लाट बुक करने में देरी होने से हम लोग इतने दिन बाद वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed