फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath visit Varanasi development work review meeting said make roads pothole free before Diwali 2021 make plan to prevent infectious diseases

वाराणसी में सीएम योगी: समीक्षा बैठक में बोले- दीपावली से पहले सड़कों को करें गड्ढामुक्त, संक्रामक रोगों के रोकथाम की बनाएं प्लान

Mon, 20 Sep 2021 01:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 01:58 AM IST
सार

वाराणसी में सीएम योगी ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। सड़कों को गड्ढामुक्त करने और डेंगू, चिकनगुनिया सहित संक्रामक रोगों के रोकथाम की कार्ययोजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया। 
 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit Varanasi development work review meeting said make roads pothole free before Diwali 2021 make  plan to prevent infectious diseases
काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया और कहा सभी विभाग अपनी-अपनी सड़कों का सर्वे कर प्लान बना लें। इसके साथ ही सीएम ने गंगा के जलस्तर पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया सहित संक्रामक रोगों के रोकथाम की कार्ययोजना बनाकर काम करें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि फीवर ट्रैकिंग कर डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए सघन पर्यवेक्षण व विशेष स्वच्छता कार्य, टेस्टिंग, इलाज, बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम शहर से गांव तक चलाएं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ पर बेहतर नियंत्रण प्रबंधन किया गया, जिसके फलस्वरूप जनधन हानि बहुत कम रही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने व काशी में सुखद अनुभूति के कार्यों के और प्रस्ताव आमजन से संवाद के साथ तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

542 सड़कों पर 900 किलोमीटर पैच वर्क की कार्ययोजना

उन्होंने कहा, मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे बड़ी सुविधाजनक परियोजना है। इससे पूर्व में लगने वाले समय से आधा समय इस एक्सप्रेस वे पर मेरठ से प्रयागराज तक लगेगा। काशी में फोरलेन का जाल बिछ गया है। दशकों से पार्किंग की समस्या भी पार्किंग स्थलों से दूर होगी। खिड़कियां घाट, दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया से दशाश्वमेध, गोदौलिया मार्ग, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को समय से पूरा कराएं।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न विभागों ने 542 सड़कों पर 900 किलोमीटर पैच वर्क की कार्ययोजना बना ली है। जिस पर 17 करोड़ 68 लाख रुपए व्यय आएगा। डेंगू की 124 कंफर्म केस पाए गए, जिनका इलाज हुआ। वर्तमान में भी काफी में 8871.27 करोड़ रुपए की 117 प्रमुख परियोजनाएं संचालित है। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण

CM Yogi adityanath visit Varanasi development work review meeting said make roads pothole free before Diwali 2021 make  plan to prevent infectious diseases
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया और बेसमेंट में जाकर वर्तमान स्थिति भी देखी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बेनियाबाग पार्किंग का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है और अक्तूबर में इसका काम पूरा हो जाएगा।

वाराणसी में सड़कों की हालत बहुत खराब

वाराणसी शहर की सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। सड़कों पर गिट्टियों के उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसकी वजह से लोगों का सड़कों पर गाड़ी लेकर चलना मुश्किल हो गया है। मूकदर्शक बने अधिकारियों की वजह से ही खराब सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।  

शहर में आकाशवाणी तिराहे से सिगरा चौराहा, बरेका पेट्रोल पंप से मंडुआडीह स्टेशन के बीच और सांस्कृतिक संकुल से चौकाघाट के बीच की सड़कों पर बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पहले से ही क्षतिग्रस्त सड़कें बीते दिनों हुई बारिश के बाद से अब और खराब हो गई हैं। बीते सप्ताह समीक्षा बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश भी प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी और कमिश्नर ने दिया था। बावजूद इसका असर कहीं नही दिख रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed