{"_id":"5ede36dafb6f116660543a6b","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सीएम ने दी हरी झंडी, आज से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सीएम ने दी हरी झंडी, आज से श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा के दर्शन
Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
- सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की ओर से आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया।
- मंदिर की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में किए गए सुरक्षा इंतजामों पर उन्होंने संतुष्टि जताई और मंदिर में दर्शन के लिए हरी झंडी दी।
- 25 मिनट का समय मंदिर में बिताने के बाद सीएम मंडलीय अस्पताल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
ऑनलाइन दर्शन पूजन योजना का शुभारंभ करते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हरी झंडी दे दी। सोमवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सीएम ने मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्देश दिया। मंगलवार से श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
सोमवार की शाम को 7:13 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की ओर से आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश मार्ग से ही सीएम ने भी मंदिर परिसर में प्रवेश किया।
मंदिर की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर में किए गए सुरक्षा इंतजामों पर उन्होंने संतुष्टि जताई। दो महीने से ज्यादा समय से बाबा के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यह खुशी की खबर है। 25 मिनट का समय मंदिर में बिताने के बाद सीएम मंडलीय अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पूर्व सीएम आजमगढ़ के दौरे के बाद शाम को 5:30 बजे वाराणसी पहुंचे थे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद वह शहर में निरीक्षण के लिए निकले।
यह धर्म स्थल आज से खुलेंगे

- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
- अन्नपूर्णा मंदिर
- श्री गुरु बृहस्पति मंदिर, दशाश्वमेध
- तिलभांडेश्वर मंदिर, रेवड़ी तालाब
- बाबा कीनाराम मंदिर, रविंद्र पुरी
- गौरी केदारेश्वर मंदिर, केदार घाट
- शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, शंकुल धारा
- गुरुद्वारा,थाना चौक
- नदेसर मस्जिद, कैंट
मंडलीय अस्पताल में सीएम ने किया कोरोना लैब का उदघाटन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में कोरोना सैंपल की जांच के लिए लगी ट्रू नॉट मशीन से एक घंटे में दो सैंपल की रिपोर्ट मिलेगी। अब लोगों को रिपोर्ट का इंतजार नही करना पड़ेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के लैब का उदघाटन कर जांच के तरीके और रिपोर्ट आदि के बारे में जानकारी ली।
काशी विश्वनाथ मंदिर से लौटने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री की फ्लीट अस्पताल के एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव के कार्यालय के सामने रुकी। यहां से अधिकारियों के साथ वार्ड नम्बर एक से होते हुए नई ओपीडी बिल्डिंग के सामने कोरोना लैब गए। इस दौरान सीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजो के ईलाज के बारे में भी जानकारी ली।
कोरोना लैब के उदघाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पताल में सतर्कता बरतते हुए कोरोना सैंपल की जांच और समय से लोगो की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके पहले उन्होंने अस्पताल की ओपीडी को भी देखा। एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि हर जिले को ट्रू नॉट मशीन दी गई है।
इसके बाद अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ ही बाहर के अस्पतालों से आने वाले लोगो के सैंपल की जांच भी होगी। इस मशीन की खासियत है कि एक घंटे में दो सैंपल जांचा जा सकेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार से शुरू जांच में अब तक 6 लोगो की जांच हो चुकी है।
इस दौरान राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ ही कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा के साथ ही सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। करीब 10 मिनट बाद ही मुख्यमंत्री अस्पताल से सर्किट हाउस के लिए निकल गए। उधर बगल में ही जिला महिला अस्पताल में भी सीएम के आगमन को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद रही।