{"_id":"60c03bf481061e1bda3216e0","slug":"cm-yogi-adityanath-virtual-talks-with-the-workers-of-varanasi-will-send-one-thousand-rupees-to-account-under-state-disaster-relief-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत योजना: आज वाराणसी के श्रमिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे सीएम योगी, खाते में भेजेंगे एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत योजना: आज वाराणसी के श्रमिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे सीएम योगी, खाते में भेजेंगे एक हजार रुपये
Wed, 09 Jun 2021 09:33 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:33 AM IST
सार
वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश में कोरोना को ध्यान में रखकर आपदा राहत योजना के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भेजेंगे। अब से कुछ देर बाद वो वाराणसी के अधिकारियों और श्रमिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ऑनलाइन संवाद करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना को ध्यान में रखकर आपदा राहत योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भेजेंगे। बुधवार को 11:30 बजे कमिश्नरी में वर्चुअल संवाद में अधिकारी और 6 श्रमिक भाग लेंगे। इसके अलावा सारनाथ स्थित निर्माण साइट पर छह श्रमिक मुख्यमंत्री को सुन सकेंगे। अपर श्रमायुक्त मधुर सिंह ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ श्रमिकों से वार्ता भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भर के श्रमिकों के लिए एक पोर्टल लांच किया जाएगा। जिसमें वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। वाराणसी जिले में 67 हजार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। श्रमिकों में ठेले-खोमचे वाले, मोची, नाई, बढ़ई, मिस्त्री आदि अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पूरे मंडल में तीन लाख से अधिक श्रमिकों को 1.26 लाख लोगों के खाते में यह राशि भेजी जानी है।
विज्ञापन
इसकी शुरूआत बुधवार से होगी। गरीब व मजदूर लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस साल भी यह योजना शुरू की है। उन्होंने बताया जो सूची प्रदान की गई हैं उसमें से कुछ में कमियां पाई गई है। वह उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड स्तर से दुरुस्त कर राशि भेजने की प्रकिया शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन