फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath Varanasi Visit today will have gala dinner with Foreign guests

G20 Summit: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, आज शाम जी-20 मेहमानों के साथ करेंगे गाला डिनर

Sun, 11 Jun 2023 01:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

जी-20 सम्मेलन के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं।  शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज (गाला डिनर) में शामिल होंगे।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath Varanasi Visit today will have gala dinner with Foreign guests
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम योगी काफिला बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ पहुंचा। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर सर्किट हाउस रवाना हो गए।

विज्ञापन


शाम 7.55 बजे होटल ताज में जी-20 के मेहमानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज (गाला डिनर) में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री 11.20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


काशी का विकास मॉडल भी देखेगी दुनिया
जी 20 देशों के विकास मंत्रियों के समक्ष काशी का विकास मॉडल भी रखा जाएगा। बताया जाएगा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी के पुरातन स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को आदर्श उदाहरण बताया जाएगा। सिक्स व फोरलेन सड़कों, ओवरब्रिज व फुट ओवरब्रिज के निर्माण से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। यह भी बताया जाएगा कि भविष्य में विकास की गति और तेज होगी। दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे काशी में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

जी 20 देशों के सम्मेलन में विकास मॉडल और तकनीक का आदान प्रदान भी किया जाएगा। दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले देशों के विकास मंत्रियों का समूह रविवार से तीन दिन विकास पर मंथन करेगा। 

जापानी पीएम के काशी आगमन की यादें हो गईं ताजा

CM Yogi adityanath Varanasi Visit today will have gala dinner with Foreign guests
ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमग बनारस - फोटो : अमर उजाला

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 14 दिसंबर 2015 को काशी आए थे। तब भव्य तैयारियां की गई थीं। अब जी 20 देशों के विकास मंत्रियों का आगमन हो रहा है, इसके लिए काशी सजकर तैयार है। शहरवासियों का कहना है कि इस बार की तैयारियों ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed