{"_id":"5d84b7108ebc3e93d56cbec8","slug":"cm-yogi-adityanath-reaches-ghazipur-to-meet-flood-victims-up-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बाढ़ पीड़ितों से मिलने गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बाढ़ पीड़ितों से मिलने गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बांटी राहत सामग्री
Fri, 20 Sep 2019 04:55 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बाढ़ की मार झेल रहे लोगों से मिलने गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूरा जनपद बाढ़ से पीड़ित है। लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। बाढ़ क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है और गांव-गांव में नौकाएं लगाई गई हैं
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधा के लिए चिकित्सकों को तैनात किया गया है। इसके बाद हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बयेपुर देवकली में उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचाने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। एक भी व्यक्ति छुटने न पाए।
विज्ञापन