फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath reached varanasi inspected program places for securities reason before pm modi arrival

पीएम मोदी का काशी दौरा: सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, जनसभा स्थल और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया, सुरक्षा-व्यवस्था को भी जाना

Tue, 13 Jul 2021 02:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 02:17 PM IST
सार

पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। वह आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और विश्वनाथ धाम घूमेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने आज सभी कार्यक्रमों स्थलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM yogi adityanath reached varanasi inspected program places for securities reason before pm modi arrival
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करके बाहर आते हुए मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से दो दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद पीएम के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से बीएचयू पहुंचे। वहां उन्होंने आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित संवाद में कोरोना वॉरियर्स की संख्या तय करने के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एमसीएच विंग पहुंचे। वहां से मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण किया, फिर अन्नपूर्णा मंदिर के लिए निकल गए।
विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष नजर
प्रधानमंत्री की आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड से लेकर रुद्राक्ष कंवेंसन सेंटर और बीएचयू के एमसीएच विंग में कोरोना प्रोटोकॉल को विशेष रूप से फॉलो किया जाएगा। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कोरोना जांच की भी सुविधा रहेगी। इसके अलावा बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में शेफ हाउस भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

CM yogi adityanath reached varanasi inspected program places for securities reason before pm modi arrival
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

ये होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आएंगे। वह आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और विश्वनाथ धाम घूमेंगे। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को 1582 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed