फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath Pradhan Mantri Awas Yojana Corruption  examined in varanasi

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की होगी जांच, बेईमान और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की खैर नहीं- सीएम योगी

Sun, 23 Jun 2019 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Jun 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath Pradhan Mantri Awas Yojana Corruption  examined in varanasi
समीक्षा बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को निर्देश दिए। पीएम आवास योजना में कार्यदायी संस्था के निर्माण और लाभार्थियों के चयन पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा एक ही एजेंसी निर्माण और लाभार्थी चयन कैसे कर सकती है। सीएम ने कहा कि बेईमान और भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर उनकी अर्जित संपत्ति जब्त करने और सेवानिवृत्ति देकर सेवा मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को चार घंटे से ज्यादा चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शाही नाला का काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और काम पूरा करने की समयसीमा 30 जून निर्धारित की। उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल को कंपनी के सीईओ अल्टीमेटम की जानकारी देने और जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जलनिगम की व्यवस्थाओं का मजाक नहीं बनाने दिया जाएगा। रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में देरी और कई नोटिस के बाद भी कंपनी के लापरवाह रवैए पर एफआईआर का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के 73 प्रतिशत काम की जानकारी पर दिसंबर 2019 तक काम पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा, निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और एक साल पुरानी घटना की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं होगा। निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।

मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने एक-एक योजनाओं के प्रति जानकारी ली और कहा, शासकीय धन के लूट की छूट नहीं होगी। आईजीआरएस की शिकायत, समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पर करने को कहा और चेतावनी दी कि कोई निस्तारण फर्जी दिखाया और पाया गया तो कार्रवाई होगी। बिजली निगम के अफसरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1050 अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गए।

मुख्यमंत्री ने मासिक बिजली बिल भेजने का निर्देश दिया। बड़े निर्माणाधीन कामों की समय सीमा तय की, इसमें राजातालाब विद्युत उपकेंद्र, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बीएचयू, 100 शैय्या मेटरनिटी विंग कबीरचौरा को 30 जून, 2019 पूरा करने की हिदायत दी और कहा, समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक जुलाई से पहले प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों की बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण, यातायात जागरूकता, स्कूल चलो अभियान, महिला सुरक्षा आदि पर बच्चों को जागरूक करने और समय से किताबें, ड्रेस वितरण का निर्देश दिया।

योजनाओं से वंचित नहीं हो पात्र :
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सहायता की पेंशन योजना, बीमा सुरक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं का जिक्र किया और कहा कोई पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए कैंप लगाकर फार्म भरवाया जाए। शहर से 180 डेरी शिफ्ट होने की जानकारी पर साफ-सफाई, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। 15 अगस्त को पौधरोपण अभियान का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed