फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath launched Sanskrit Scholarship Scheme in Varanasi

दिवाली से पहले छात्रों को तोहफा: सीएम योगी ने किया संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ, खिले चेहरे

Sun, 27 Oct 2024 12:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 27 Oct 2024 12:26 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्कृत छात्रवृति योजना का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath launched Sanskrit Scholarship Scheme in Varanasi
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से प्रदेश के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने 69,195 विद्यार्थियों को 5.86 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी। 12 विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को सभी विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की रकम पहुंच जाएगी। जो मानवता का पक्षधर है, वह संस्कृत का भी हिमायती है। पिछली सरकारों ने संस्कृत शिक्षा को उपेक्षित रखा। पहले संस्कृत के 300 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिलती थी, उसमें भी आयु सीमा तय करके रखा गया था। लेकिन, हमारी सरकार ने इसे सभी छात्रों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भारत का समय आ गया है। भारत के समय को नेतृत्व देने के लिए संस्कृत विद्यार्थियों को स्वयं को तैयार करना होगा। वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश में संस्कृत परिषद बनी थी। लेकिन, इसे मान्यता ही नहीं मिली। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो परिषद को मान्यता दी गई। उन्होंने प्रदेश में संस्कृत के सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया ताकि छात्रवृत्ति का लाभ सीधा और सुरक्षित रूप से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र की मदद से संस्कृत को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्थापित वैदिक विज्ञान केंद्र के माध्यम से संस्कृत के विशिष्ट शोध को प्रोत्साहित कर रही है। इस केंद्र में शोध करने वाले छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति भी दी जाएगी ताकि वे आर्थिक चिंता किए बिना अपने शोध को आगे बढ़ा सकें।

प्रदेश में 1.5 लाख बच्चों ने समर्पित किया संस्कृत के लिए जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भौतिकवाद और चकाचौंध वाली दुनिया में हर व्यक्ति भौतिकता के पीछे भाग रहा है, तब भी यूपी में डेढ़ लाख बच्चे अपना जीवन संस्कृत और भारतीय संस्कृति के साथ समर्पित करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यह सरकार और समाज का दायित्व है कि इस विरासत को संजोए रखें।

इन्हें मिला चेक

छात्रवृत्ति योजना के तहत सुहानी कुमारी, तनूजा शुक्ला, रंजना कुमारी, कृष्णा द्विवेदी, आर्यन चतुर्वेदी, अभिनव मिश्रा, स्मिता पाठक, अमन पाठक, योगेश कुमार दुबे, प्रिंस पांडेय, हर्ष कुमार मिश्र एवं योगी को मुख्यमंत्री ने चेक प्रदान किया।
 
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पाठक, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, महंत शंकर पुरी महाराज, महंत संतोष दास महाराज, बालक दास महाराज, पं. जगजीतन पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed