{"_id":"660e1309a2aaec96610d08b7","slug":"cm-yogi-adityanath-gave-advice-to-bjp-workers-in-varanasi-for-lok-sabha-elections-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी की कार्यकर्ताओं को नसीहत: जीत बड़ी होगी, वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा मगर अति आत्मविश्वास से बचना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी की कार्यकर्ताओं को नसीहत: जीत बड़ी होगी, वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा मगर अति आत्मविश्वास से बचना होगा
Thu, 04 Apr 2024 08:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:13 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काशी दौरे के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर नसीहत दी कि जीत बड़ी होगी, वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा मगर अति आत्मविश्वास से बचना होगा। आत्मविश्वास हमेशा घातक होता है।
विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री की जीत बड़ी होगी। वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा। इसमें रत्तीभर संदेह नहीं है। मगर हमें अति आत्मविश्वास से बचकर काम करना होगा। याद रखें अति आत्मविश्वास हमेशा घातक होता है। यह नसीहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को इतने अधिक वोटों से जिताएं कि पूरा देश काशी की जनता पर गर्व करे। हमें जीत के साथ ही मतों के अंतर का रिकॉर्ड बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी का चुनाव अंतिम चरण में होगा। उस दौरान प्रचंड गर्मी होगी। ऐसे में बूथ प्रबंधन करना या फिर घर-घर जनसंपर्क करना बड़ी चुनौती रहेगी। जरूरी है कि बूथ प्रबंधन का काम अभी से शुरु कर दिया जाए। यह मानकर चलें कि बूथ प्रबंधन का काम अप्रैल में ही पूरा करना है। बूथ प्रबंधन जितना शक्तिशाली और मजबूत होगा, उतनी ही बढ़त हमें मिलेगी। इसीलिए जनसंपर्क अभी से तेज कर दें। ज्यादा से ज्यादा घरों में पहुंचें और संपर्क करें।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की जीत बड़ी करने और उनके द्वारा देश, प्रदेश और काशी के लिए किए कार्यों के प्रति यह कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाइए। हमारे लिए लक्ष्य तब आसान हो जाएगा, जब सरकार के कराए विकास कार्यों को जनता बोलने लगे।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों द्वारा अब तक की गई चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। विधानसभा प्रभारियों ने बताया कि सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खुल गए हैं। इन कार्यालयों से रोजाना जनसंपर्क, वोटर पर्ची वितरण समेत अन्य सभी काम हो रहे हैं। बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।