फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath come for Law and order review meeting inspection works in varanasi today

विकास कार्य अधूरा रहने पर सीएम योगी की दो टूक- लापरवाही पर बर्खास्तगी और जेल जाएंगे अफसर

Thu, 22 Aug 2019 11:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Aug 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath come for Law and order review meeting inspection works in varanasi today
भाजपा नेताओं और अधिकरियों के साथ बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री मंडल विस्तार के बाद गुरुवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दो टूक का कहा कि विकास कार्य अधूरा रहने से जनता परेशान हो रही है और सरकार की छवि धूमिल हो रही है। बार-बार समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद भी परियोजनाएं अधूरी हैं और अब इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि समय पर काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अफसरों को जेल भेजा जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से दिखाए गए जल संचयन, ग्रामीण इलाकों में सफाई, पौधरोपण के पावर पाइंट प्रजेंटेंशन को देखकर उसे पूरे प्रदेश में लागू करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से कहा कि अगले सप्ताह लखनऊ में इसका प्रस्तुतीकरण कर कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वाराणसी-गाजीपुर में भायनक स्थिति, बलिया में लाल निशान पार करने के बाद घरों में घुसा गंगा का पानी

इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।  बैठक के दौरान सीएम ने काशी में सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने, नगर आयुक्त से बैठक में पूछा घर में भी ऐसी गंदगी रखते हो। काशी में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं और शहर को साफ नहीं रखोगे तो क्या छवि बनेगी।

इसके अलावा परियोजनाओं की लेटलतीफी पर अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही करने वाले बर्खास्तगी और जेल जाने के लिए तैयार रहे। शहर में साफ-सफाई, सीवर और पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कई परियोजनाएं समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरी रहने पर नाराजगी जताई और कार्रवाई का निर्देश दिया। शहर में बढ़े अपराध पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

काशी में काम करना सौभाग्य की बात :
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि काशी में कार्य करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। इसे जिम्मेदारी से पूरा करें। पूरी दुनिया से लोग काशी आते हैं। यहां सेवा करने का मतलब है बाबा विश्वनाथ की सेवा करना। इमानदारी के साथ बाबा की सेवा कीजिए। सीएम योगी बैठक के बाद काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने भी पहुंचे। देर रात वह वाराणसी में निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करने जाएंगे। 

सर्किट हाउस में बैठक के दौरान बिजली हुई गुल :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में सर्किट हाउस की बिजली गुल हो गई। इससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने की वजह सर्किट हाउस की एमसीबी जलना बताई गई है। दरअसल, शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मुख्यमंत्री की बैठक होनी तय थी। बैठक शुरू होने के तकरीबन 15 मिनट बाद बत्ती गुल हो गई। करीब दस मिनट बाद आपूर्ति बहाल हुई।

बत्ती गुल होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वजह पता चलते ही तत्काल एमसीबी को बदला गया। सर्किट हाउस की व्यवस्था देखने वाले पीडब्ल्यूडी के केयर टेकर आनंद लाल श्रीवास्तव ने बताया कि एमसीबी जल गई थी। जिसे तत्काल बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। एसडीओ वरुणा पुल इंद्रेश राय ने कहा कि बैठक के दौरान हमारी आपूर्ति चालू रही। मुख्यमंत्री की बैठक में बिजली आपूर्ति जनरेटर से की गई। सर्किट हाउस के अंदर की बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी से आपूर्ति प्रभावित हुई है।

सफाई को लेकर चेताया :
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने नगर आयुक्त को स्पष्ट चेतावनी दी कि एक सप्ताह में नगर की सफाई-व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त और महापौर हर दिन सुबह निकलें और मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। यह बहुत ही चिंता का विषय है कि नगर निगम के पास 2900 सफाई कर्मी हैं और 90 वार्ड में सफाई व्यवस्था बेपटरी है।
 


सीएम योगी ने काशी के कोतवाल के दर्शन किए :
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की रात सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। विधि विधान से काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन पूजन करने के बाद सीएम 9:57 पर काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।



इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मिनिस्टर डॉ नीलकंठ तिवारी और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल भी मौजूद थे। काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के भोग आरती में शामिल हुए। यहां काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया और अधिग्रहित होने वाले भवनों की स्थिति देखी। यहां से सीएम नगर निगम के पास बन रहे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर और बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र व सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed