{"_id":"647d6dd45710119c940ab0b5","slug":"cm-yogi-adityanath-birthday-students-cut-bulldozer-cake-in-varanasi-up-college-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Birthday: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्रों ने काटा बुलडोजर वाला केक, ललिता घाट पर मां गंगा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Birthday: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्रों ने काटा बुलडोजर वाला केक, ललिता घाट पर मां गंगा की पूजा
Mon, 05 Jun 2023 10:38 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:38 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोमवार को 51वां जन्मदिन है। वाराणसी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिन बुलडोजर के साथ केक काट कर मना रहे हैं।
विज्ञापन
बुलडोजर केक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है। तमाम लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वाराणसी के यूपी के कॉलेज में छात्र नेताओं और हिंदू युवा वाहिनी बुलडोजर वाला केक काटकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार गुंडों और भ्रष्टाचारियों के लिए काल है। यह सरकार गांव गरीब किसान मजदूर के लिए समर्पित है।
वहीं दूसरी तरफ हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन करते हुए काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर गंगा में 51 लीटर दूध चढ़ाकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान काफी देर तक वैदिक मंत्रोच्चार हुए। लोगों के हाथों में सीएम योगी की तस्वीर थी। साथ ही मां गंगा की आरती की गई। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है।
गंगा आरती में की गई सीएम के दीर्घायु होने की कामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हिंदू युवा वाहिनी एवं गंगा सेवा समिति की ओर से रविवार को अस्सी घाट पर मां गंगा की आरती हुई। इस दौरान उनके दीर्घायु की कामना की गई और लोगों में भोजन कराया गया। इस दौरान अम्बरीश सिंह भोला, तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा, श्रवण मिश्रा, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय ने टेका काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था, देखा बाबा का कॉरिडोर