फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath attended the court of Pawansut for the happiness of the state

प्रदेश की खुशहाली के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पवनसुत के दरबार में लगाई हाजिरी

Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath attended the court of Pawansut for the happiness of the state
हाथ जोड़कर मंगल कामना करते सीएम - फोटो : amar ujala

पीएम के दौरे के पूर्व तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह नौ बजे प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर पहुंचे और पवनसुत की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शांति और खुशहाली के लिए कामना की। इसके कुछ देर बाद यहां से रवाना होकर लगभग साढ़े नौ बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

 

इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की रात में बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। वह मंदिर परिक्षेत्र में करीब 34 मिनट तक रहे। सोमवार की रात 9:52 बजे सीएम मंदिर में पहुंचे तो बाबा की शृंगार व भोग आरती चल रही थी। मंदिर के बाहर से ही हाथ जोड़कर उन्होंने आरती देखी। आरती के बाद सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कॉरिडोर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पीएसपी कंपनी द्वारा किये जा रहे पाइलिंग कार्य और अन्य निर्माण कार्य को देखा। मुख्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों से कहा कि समय से गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराएं। इस दौरान मुख्यमंत्री गंगा घाट तक गए और कंसल्टेंट कंपनी एचसीपी के कर्मी से होने वाले निर्माण की डिजाइन के बारे जानकारी ली। उन्होंने घरों से निकले मंदिरों को देखा और उनका भव्य निर्माण कराने को कहा। इसके उपरांत सीएम 10:27 बजे मंदिर से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सतुआ बाबा संतोष दास, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, मंत्री आशुतोष टंडन, अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा और तहसीलदार विनय कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed