फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath attended BJP workshop at TFC in varanasi

सीएम योगी का विपक्ष पर तंज: भाजयुमो की कार्यशाला में बोले- नकाब पहनकर गुमराह करने वाले आ गए हैं

Sun, 01 Sep 2024 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath attended BJP workshop at TFC in varanasi
कार्यशाला में संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में टीएफसी में आयोजित भाजपा की कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यशाला में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर एकत्र होकर इस कार्यशाला में सहभागी बन रहे हैं। प्रदेश के अलग- अलग जनपदों से लंबी दूरी तय करके आए हैं। दूर- दूर से जो कार्यकर्ता आए हैं आप सबका स्वगत करता हूं। आपका उत्साह एक नई ऊर्जा का कारण बनता है और यह ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा है। इसी के दम पर तो हम इस राज्य को सुशासन दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


CM Yogi Adityanath attended BJP workshop at TFC in varanasi
कार्यशाला में संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कि युवा ऊर्जा जिसके पास हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं हो सकता है। क्योंकि यह उम्र ही ऐसी होती है जहां उम्र भी है और प्रतिभा भी है। मूल्य विहीन और सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है। हम लोगों ने राजनीति को सत्ता प्राप्त के साधन के रूप में नहीं बल्कि मूल्यों के लिए किया।



सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनाननियों ने इसके लिए बलिदान दिया। हमारी सत्ता राष्टकल्याण लोककल्याण का साधन है। साध्य नहीं है। इसीलिए हर समय प्रयास करते हैं। कार्य करने के बाद हम कभी नहीं कहते हमने कर दिया। नेत्रवत का मागर्दर्शन है, कभी यह नहीं कहते हमने कर दिया बल्कि हम तो बस निमित्त मात्र हैं। 

सीएम ने कहा कि जिनकी उम्र 25 से 30 साल है या जिनकी उम्र इससे कम है उन्हें अहसास तक नहीं होगा कि उनके सामने प्रदेश पहचान को मोहताज था। यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। हर चीज में भेदभाव रही, नौजवान के लिए रोजगार नहीं था। तीर्थस्थल नहीं थे। प्रदेश में पलायन हो रहा था किसान आत्महत्या कर  रहे थे। उद्योग पलायन कर रहे थे। इन स्थितियों में पीएम के नेतृत्व में सरकार बनी। पीएम के आह्वान पर जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। इन साढ़े सात वर्षों में एक नया उत्तर प्रदेश बना है। 

कहा कि आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी। हमने हर व्यापारी को दस लाख रुपया का बीमा कवर दिया है, उन्हें आश्वश्त भी किया है कि हम सुरक्षा देंगे व्यापार बढ़ाइए। 60 हजार लोगों की पुलिस भर्ती को संपन्न देंगे। अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख की भर्ती करेंगे। आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आ रहे हैं। 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मील यानी डेढ़ करोड़ नौजवान को सीधे- सीधे नौकरी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया गया। 

सीएम ने कहा कि आज आज सड़क बनाने में भेदभाव नहीं है। सभी जिलों में बिजली मिल रही है। 2017 में जनसंख्या नंबर एक पर थे, अर्थव्यवस्था में 7वें नंबर पर थे और अब 2 नंबर पर ले आए हैं। 
विज्ञापन

युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जब आता हूं तो अच्छा लगता है कि लोग वहां ऊब नहीं रहे होंगे। उनके मन में आगे बढ़ने की तड़प तमन्ना होगी। मगर याद रखना जीवन में कभी मूल्यों से नहीं हटना सिद्धांत पर रहना। अटल को याद रखना की उन्होंने कहा था सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है। पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा। पहचान का संकट मत खड़े होने देना। एक संकल्प होना चाहिए कि दल से बड़ा देश। सबकुछ देश के नाम, मेरा हर काम देश के नाम। इसके बगैर सोच भी नहीं सकते। कोई मजहब, जाती देश से बड़ा नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था

CM Yogi Adityanath attended BJP workshop at TFC in varanasi
बाबा विश्वनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद शिखर को नमन करते हुए गर्भगृह में उन्होंने प्रवेश किया। यहां मंदिर अर्चक द्वारा विधि- विधान से बाबा का शोडशोपचार अर्चन पूजन कराया गया। दर्शन के बाद सीएम योगी बाबा कीना राम आश्रम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed