{"_id":"59248e414f1c1be45b535dc2","slug":"cm-s-initial-protocol-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का आरंभिक प्रोटोकाल आया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का आरंभिक प्रोटोकाल आया
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कार्यालय से मंगलवार की देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन का आरंभिक प्रोटोकाल जारी कर दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, सीएम योगी गोरखपुर से स्टेट प्लेन से शाम पौने पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
27 मई के कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट अभी जारी नहीं किया गया है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 6:15 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। इसके बाद 6:50 बजे वह दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। 6:50 से 7:10 बजे तक दशाश्वमेध एवं राजेंद्र प्रसाद घाट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम भेलूपुर, कमच्छा क्षेत्र में आईपीडीएस कार्य का निरीक्षण करेंगे।
सामनेघाट फ्लाईओवर, चौकाघाट स्थित पंपिंग स्टेशन, मंडुवाडीह आरओबी, गोइठहां एसटीपी, शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल का भी निरीक्षण संभावित है। 11:30 से 12:30 बजे तक वह बीएचयू के स्वतंत्रता हाल में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करेंगे। एक से दो बजे तक सर्किट हाउस में रहेंगे। यह समय आरक्षित रखा गया है। दो बजे से शाम पांच बजे तक सीएम कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 5:40 बजे स्टेट प्लेन से लखनऊ चले जाएंगे।