फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM reached Sant Ravidas temple bowed at feet of Sant Shiromani in Varanasi

वाराणसी: सीएम पहुंचे संत रविदास मंदिर, संत शिरोमणि के चरणों में टेका मत्था

Sun, 28 Nov 2021 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम की तैयारियों की समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंचे थे। एक रात प्रवास के बाद सुबह रविवार को संत रविदास मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन से प्रगति की जानकारी ली।

विज्ञापन
CM reached Sant Ravidas temple bowed at feet of Sant Shiromani in Varanasi
संत रविदास मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दर्शन-पूजन किए। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की तरफ से बाबा जिन्दर, गोविंद सहित लोगों ने रविदास अमृतवाणी की पुस्तक और सरोपा के साथ ही गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

विज्ञापन


दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन से प्रगति की जानकारी ली। रविदास मंदिर के पास चल रहे निर्माण कार्यों की बाबत बातचीत कर अविलंब कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद वे निर्माणाधीन सत्संग हाल के पास पहुंचे जहां काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


रविदास मंदिर के पास चार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सत्संग हाल और बनने वाले पार्क तथा रास्ते को देखने पहुंचे। जहां पहले सत्संग हाल का निरीक्षण करने के बाद सीएम ने पार्क बनने के लिए अधिग्रहण होने वाली जमीन के बावत जिलाधिकारी से पूछा। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि 60 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जबकि 40 प्रतिशत जमीन लेना बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग हाल के सामने संत रविदास की कांस्य की प्रतिमा भी लगेगी। मूर्ति की कीमत एक करोड़ रुपये है। 1,5 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण कर पार्क बनेगा।

भगवानपुर मोड़ से रविदास सत्संग हाल तक सीसी रोड और सत्संग हाल से नेशनल हाईवे तक पिच मार्ग बनेगा। सत्संग हाल से होकर हाइवे में जोड़ने वाले मार्ग को बनाने में एनएचएआई बाधक बन रही है। इस पर सीएम ने काम को सही तरीके से करने का निर्देश मातहतों को दिए। सत्संग हाल के सामने पार्क बंनाने और मूर्ति लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई थी। इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर, सुरेन्द्र नारायण सिंह, सुरेश सिंह, पीयूष वर्धन, अरविंद सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed