फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM launches Varanasi-Chandraprabha Eco Touris

सीएम ने किया वाराणसी-चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म का शुभारंभ

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM launches Varanasi-Chandraprabha Eco Touris
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म बस को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर सोनभद्र के लिए रवाना किया। सारनाथ से 25 टूर गाइड, टूर ऑपरेटर, टूरिज्म मैनेजमेंट के छात्रों को लेकर यह बस चंद्रप्रभा राजदरी, देवदरी व लतीफ शाह आदि पर्यटन स्थलों का दौरा कर वापस आएगी। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के तहत कुल सात ड्राई रन होंगे। पर्यटकों के फीडबैक को आगामी योजनाओं में शामिल किया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारियों को ईको-पर्यटन क्रियाकलापों के संबंध में विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत स्थानीय समुदाय के चरणबद्ध क्षमता का विकास कर इससे जोड़ा जाएगा। सैलानियों एवं वाहनों को इस प्रकार नियंत्रित किया जाएगा, ताकि उसका प्रतिकूल प्रभाव वन एवं वन्यजीवों पर न पडे़। यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों, वनस्पतियों एवं वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। एपी सिन्हा, जीएम, उत्तर प्रदेश वन निगम प्रयागराज, प्रमोद गुप्ता वन संरक्षक वाराणसी, डीएफओ चंदौली, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित टूर ऑपरेटर, टूर गाइड, होटलों के प्रतिनिधि, पर्यटन मैनेजमेंट के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed