फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath issues instructions to police to increase patrolling during festivals and remain vigilant

सीएम योगी ने दिए निर्देश: त्योहारों पर बढ़ाएं गश्त, अफसर रहें चौकस; पटाखा बाजार पर बनाए रखें नजर

Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
सार

Varanasi News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के अफसरों से बात की। उन्होंने त्योहारों को देखते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath issues instructions to police to increase patrolling during festivals and remain vigilant
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी दीपावली, धनतेरस, देव-दीपावली और छठ पूजा सहित सभी पर्वों के सुरक्षित और सुचारू आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अफसरों से बात की। कानपुर और अयोध्या में हुई धमाके की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने पटाखा बाजार पर नजर बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहीं कोई अवैध तरीके से काम हो रहा तो कड़ी कार्रवाई करें। पर्व-त्योहारों का समय संवेदनशील होता है। अराजक तत्वों, उपद्रवियों और शोहदों को कड़ाई से रोका जाए। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय सुनिश्चित किया जाए। ट्रैफिक, विद्युत, स्वास्थ्य से जुड़े सभी व्यवस्थाएं बेहतर कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों में स्वच्छता, पेयजल, सड़कें और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed