फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Grid Yojana Work not start even after board installed in varanasi

Varanasi: तीन महीने पहले लगा सीएम ग्रिड योजना का बोर्ड, काम शुरू नहीं; उच्च गुणवत्ता की बनाई जाएंगी 8 सड़कें

Fri, 07 Feb 2025 02:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

वाराणसी में तीन महीने पहले सीएम ग्रिड योजना का बोर्ड लगा, लेकिन अब तक काम नहीं शुरू हुआ। शहर की आठ सड़कों को उच्च गुणवत्ता की बनाई जानी है। इसकी निगरानी सात विभागों की सात सदस्यीय टीम करेगी। 

विज्ञापन
CM Grid Yojana Work not start even after board installed in varanasi
Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) सीएम ग्रिड योजना के बोर्ड तीन महीने पीले लगा दिए गए हैं लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। इस योजना के तहत शहर की आठ सड़कों का चयन किया गया है। इन सड़कों को उच्च गुणवत्ता की बनाया जाना है। 

विज्ञापन


इन सड़कों की गुणवत्ता की निगरानी सात विभागों की सात सदस्यीय टीम करेगी। इनमें नगर निगम प्रशासन, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण की टीमें होंगी। साथ ही स्टैंडर्ड क्वालिटी के लिए बीएचयू आईआईटी की टीम थर्ड पार्टी के रूप में जांच करेगी। 
विज्ञापन


इस योजना में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम संघ तक, सिगरा थाना से घंटी मिल तक, सिगरा चौराहे से औरंगाबाद तक, ट्रामा सेंटर से रविदास गेट तक, सुंदरपुर मुख्य मार्ग से चेरियन गली तक, गोलघर चौराहे से अर्दली बाजार तक, दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से संजय शिक्षा निकेतन होते हुए दीन दयाल तक, आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा से गुरुधाम चौराहा तक इन सड़कों के निर्माण होना है। इन पर 72 करोड़ रुपये खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed