फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Grid Scheme Varanasi city 6 roads will shine with use of banned plastic

CM Grid Scheme: प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल से चमकेंगी वाराणसी शहर की 6 सड़कें, योजना का हुआ शुभारंभ

Tue, 15 Oct 2024 03:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 15 Oct 2024 03:14 PM IST
सार

CM Grid Scheme: सीएम ग्रिड योजना के तहत बनारस की छह सड़कें चमकेंगी। अच्छी बात ये है कि सड़क निर्माण में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Grid Scheme Varanasi city 6 roads will shine with use of banned plastic
भूमि पूजन करते मेयर अशोक तिवारी व जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड योजना) का मेयर अशोक कुमार तिवारी ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पहले चरण में बनारस की छह सड़कें चमकेंगी। सड़क निर्माण में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत नगर निगम की 6 सड़कों को चिह्नित किया है।इसकी कुल लागत 4784.53 लाख रुपये है। इसमें तिलक जी मूर्ति से भारत सेवाश्रम संघ, कुल 610 मीटर, जिनकी कुल लागत 1226 लाख है। 
विज्ञापन


गोलघर चौराहा से एलटी कॉलेज, कुल 241 मीटर, कुल लागत 433.53 लाख, घंटी मिल से सिगरा थाना, 250 मीटर, लागत 548 लाख, सिगरा चौराहा से औरंगाबाद, 1100 मीटर, कुल लागत 1315 लाख, सुंदरपुर मुख्य मार्ग से मुंशी पार्क वाया चेरियल हास्पिटल, 470 मीटर, कुल लागत 654 लाख, रविदास गेट से ट्रॉमा सेंटर, कुल 545 मीटर, लागत 698 लाख की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और धर्मेंद्र राय ने कहा कि सरकार नागरिकों के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। मंच का संचालन पूर्व उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed