फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री की से ढाब क्षेत्र में तटबंध बनाने की मांग

Wed, 26 Aug 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
cm
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने विधानसभा क्षेत्र शिवपुर में तटबंध बनाने की मांग की है। मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके क्षेत्र के चिरईगांव ब्लाक अंतर्गत ढाब क्षेत्र के 36 गांव ऐसे हैं, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ आता है।
विज्ञापन

बाढ़ से मिट्टी की कटान के कारण मकान गिर जाते हैं, फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो जाती हैं। इससे ग्रामवासियों को मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिवर्ष बाढ़ आने के कारण गांव प्राय: विलुप्त हो रहे हैं। जान-माल की रक्षा के लिए गांव की आबादी मजबूर होकर पलायन कर रही है। इन समस्याओं को देखते हुए यहां तट पर बांध बनाया जाना अति आवश्यक है । इस संबंध में विभागीय मंत्री से कई बार अनुरोध किया गया है। ढाब क्षेत्र होने के कारण बाढ़ के समय इसका संपर्क कट जाता है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed