फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm celebrated PM's birthday distributed 74 kg laddu

Varanasi: सीएम योगी ने वाराणसी में मनाया पीएम का जन्मदिन, बांटा 74 किलो का लड्डू प्रसाद

Tue, 17 Sep 2024 02:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 02:01 PM IST
सार

वाराणसी में सीएम योगी ने मनाया पीएम का जन्मदिन, प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा व हवन, पीएम मोदी के दीर्घायु व लोककल्याण की कामना भी की। 

विज्ञापन
cm celebrated PM's birthday distributed 74 kg laddu
74 किलो का लड्डू प्रसाद बांटते सीएम योगी - फोटो : Amar ujala Varanasi

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी  विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।

विज्ञापन


बताते चलें कि मंगलवार की सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई लेकिन मुख्यमंत्री  की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी रही। सभी ने प्रधानमंत्री और काशी के सांसद के दीर्घायु होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed