यूपी: कपड़े प्रेस करने वाले ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, इस बात की पूरे शहर में हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर शहर के ओलंदगंज में कपड़े प्रेस करने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को ग्राहक के पांच लाख के गहने लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। इसकी चर्चा पूरे शहर में है।
यूपी सिंह कालोनी निवासी इंद्र प्रकाश सिंह हरगोविंद सिंह इंटर कालेज जफराबाद में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह ओलंदगंज रुहट्टा रोड पर स्थित हीरालाल की दुकान पर कपड़े प्रेस करने के लिए देकर स्कूल चले गए थे।
शाम को इंद्र प्रकाश की पत्नी शैल सिंह किसी शादी समारोह में जाने के लिए तैयार होने लगीं तो पाया कि गहनों की पोटली गायब है। उन्होंने पूरा घर खंगाल डाला। आलमारियों में रखे कपड़ों को उलट पलट डाला, लेकिन नहीं मिला।
इसी दौरान इंद्र प्रकाश सिंह के मोबाइल पर हीरालाल का फोन आया। उसने बताया कि उन्होंने जिस बैग में कपड़े प्रेस करने के लिए दिए थे, उसमें एक पोटली मिली है, जिसमें गहने रखे हैं। इंद्र प्रकाश फौरन हीरालाल की दुकान पर पहुंचे। हीरालाल की ईमानदारी पर इंद्र प्रकाश ने उन्हें इनाम के तौर पर कुछ धन देने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया।