फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness of Ganga is possible only with public participation

जन भागीदारी से ही गंगा की निर्मलता संभव

Tue, 16 Nov 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness of Ganga is possible only with public participation
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गंगा निर्मलता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। ऋषिकेश से शुरू हुई गंगा मशाल यात्रा का सोमवार को अस्सी घाट पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि उड़ीसा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने गंगा निर्मलता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से गंगा की निर्मलता संभव है।
विज्ञापन

ऋषिकेश से शुरू हुई मशाल यात्रा गंगासागर, पश्चिम बंगाल तक जाएगी। सुबह ए बनारस मंच पर विविध आयोजन हुए। गंगा मशाल दल के नोडल अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति जनमानस में अलख जगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गंगा टास्क फोर्स के मेजर एलएन जोशी एवं उनकी टीम के सदस्यों ने मौजूद लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
गंगा निर्मलता का संदेश लेकर वाराणसी पहुंची मशाल टीम का स्वागत करने के बाद बीएचयू एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। समूह बनाकर गंगा स्नान करने आए लोगों को गंगा स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि निर्मल गंगा कार्यक्रम के तहत बीएचयू एनएसएस इकाई ने विभिन्न गंगा घाटों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed