फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cleanliness Campaign at Gai Ghat before Ganga Dussehra

Varanasi News: गंगा दशहरा से पहले घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, गंगा किनारे फैली गंदगी को समेटा

Sat, 08 Jun 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 08 Jun 2024 02:13 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा दशहरा से पहले गाय घाट पर नमामि गंगे की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा में फेंके गए पॉलीथीन समेत अन्य कूड़े की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Cleanliness Campaign at Gai Ghat before Ganga Dussehra
गाय घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा से पहले काशी में गंगा निर्मलीकरण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए काशी में कई जतन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे नमामि गंगे द्वारा स्वच्छता अभियान नियमित तौर पर सक्रिय है। शनिवार को भी स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा की सफाई की गई। 

विज्ञापन


पर्व विशेष पर गंगा स्वच्छता का अभियान नए रूप और एक नए उत्साह के साथ धार्मिक पर्व से जोड़ते हुए चलाया जाता है। जिससे आमजन मां गंगा के महात्म्य को न सिर्फ समझे बल्कि उनको स्वच्छ रखने की भी चिंता करें। 
विज्ञापन


गंगा दशहरा से पूर्व ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से दशमी तिथि तक लगातार गंगा घाटों पर संस्था के स्वयं सेवकों की टीम उपस्थित होकर श्रमदान करेगी। 10 दिवसीय स्वच्छता जागरूकता के क्रम में दुसरे दिन शनिवार को गाय घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा किनारे फैली गंदगी को समेटा गया। नमामि गंगे के सदस्यों से प्रेरित होकर आम लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed