फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Classes will be run in schools in phases from 9th to 12th

स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक चरणबद्ध चलेंगी कक्षाएं

Tue, 06 Oct 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Classes will be run in schools in phases from 9th to 12th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

वाराणसी। कोरोना काल में बंद चल रहे स्कूलों को 15 अक्तूबर के बाद से खोलने के सरकार की गाइड लाइन के बाद अब स्कूल संचालकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार की गाइड लाइन पर चर्चा के बाद सबसे पहले 10वीं और 12वीं की प्रेक्टिकल की कक्षाओं को शुरू कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद 9वीं और 11वीं के प्रेक्टिकल और फिर इनकी कक्षाओं के बारे में विचार किया जाएगा।
एसोसिएशन की वर्चुअल मीटिंग में वाराणसी, गाजीपुर ,जौनपुर, चंदौली सहित अन्य जिलों के स्कूल संचालकों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू कराया जाएगा। प्राइमरी, प्री प्राइमरी और कक्षा 8 तक की कक्षाएं ऑनलाइन चलाने पर सहमति बनी है। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने के गाइड लाइन और अन्य गाइड लाइन का पालन करते हुए अभिभावकों की सहमति से पहले कक्षा 10 और 12वीं के प्रेक्टिकल की कक्षाओं को शुरू कराने की सहमति बनी है। इस आशय का प्रस्ताव संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया जाएगा। बैठक में पंकज राजगढ़िया, राहुल सिंह, मुकुल पांडेय, हरिओम सिंह, जगदीप मधोक आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन-आफलाइन दोनों माध्यम से चलेंगी कक्षाएं
छात्र- छात्राओं के हित में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से क्लास चलाए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में स्वास्थ्य, सुरक्षा का नियमानुसार पूरा प्रबंध किया जाएगा। जो अभिभावक सहमत होंगे उनके पाल्य ही विद्यालय आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed