{"_id":"62b7494d697735315209bbfc","slug":"class-five-student-dies-falling-into-ten-feet-deep-pit","type":"story","status":"publish","title_hn":"varanasi news : दस फुट गहरे गड्ढे में गिरकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
varanasi news : दस फुट गहरे गड्ढे में गिरकर कक्षा पांच की छात्रा की मौत
Sat, 25 Jun 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:13 PM IST
सार
संदहा गांव में शनिवार की दोपहर का मामला, लगभग दस फुट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण छात्रा को निकालने में देर हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर संदहा गांव में शनिवार की दोपहर गड्ढे में गिरने से कक्षा पांच की छात्रा वंदना राजभर की मौत हो गई। लगभग दस फुट गहरे गड्ढे में पानी भरा होने के कारण छात्रा को निकालने में देर हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना अंतर्गत संदहा गांव निवासी तानसेन राजभर की बेटी वंदना राजभर (13) दोपहर के समय खेत की ओर जा रही थी कि अचानक रास्ते में खोदे गए गड्ढे में फिसलकर गिर गई। गहरे गड्ढे में दस फुट तक पानी भरा होने के कारण आसपास के लोग तुरंत राहत बचाव में जुटे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे चिरईगांव चौकी के पुलिसकर्मी पंकज ने गड्ढे में से किसी तरह छात्रा को बाहर निकाला और तुरंत उसे चिरईगांव पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों के अनुसार तीन बहनों में वंदना दूसरे नंबर पर थी, दो छोटे भाई भी हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वंदना के चचेरे भाई ने तहरीर दी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन