फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Class 9 student crushes shopkeeper with four-wheeler, dies; Accused of hitting the driver with a stick

Varanasi Accident: नौवीं के छात्र ने चारपहिया वाहन से दुकानदार को कुचला, मौत; चालक को लाठी से मारने का आरोप

Tue, 02 Jan 2024 07:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 Jan 2024 07:55 AM IST
सार

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में सोमवार को तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो फर्नीचर की दुकान में घुस गई। जिससे दुकान के बाहर बैठे इंदल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोक लिया। 

विज्ञापन
Class 9 student crushes shopkeeper with four-wheeler, dies; Accused of hitting the driver with a stick
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर इलाके में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन फर्नीचर की दुकान में घुस गया। वाहन की चपेट में आकर आग ताप रहे दुकानदार इंदल प्रसाद (53 वर्ष) की मौत हो गई। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने वाहन को रोक लिया और चालक की सीट पर मौजूद कक्षा नौ के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छात्र को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर लंका थाने भिजवाई। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को लाठी से पीटा है। मामले से नाराज मृतक के परिजनों ने लंका- डाफी बाईपास की सड़क जाम कर दिया। वे दोपहर एक बजे से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जो देर रात तक जारी रहा। उनकी मांग है कि 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए।

विज्ञापन

आरोपी किशोर के पिता पीएसी में कंपनी कमांडर हैं। जिस वाहन से दुर्घटना हुई है, उसपर पुलिस लिखा था। लाल-नीली बत्ती भी लगी है। नाराज लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे और नोकझोंक कर रहे सपा नेता अजय फौजी को पुलिस ने हिरासत में लेकर लंका थाने भिजवा दिया।

विज्ञापन

पीएसी में कंपनी कमांडर पद पर तैनात गाजीपुर के मूल निवासी पंकज कुमार सिंह का परिवार शिवपुर क्षेत्र की विवेक पुरम कॉलोनी में रहता है। पंकज का नौवीं में पढ़ने वाला बेटा पुलिस लिखे चारपहिया वाहन से भगवानपुर में रहने वाले अपने मामा पप्पू सिंह के घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर आग ताप रहे इंदल प्रसाद (53) की दुकान में घुस गया। चारपहिया वाहन की चपेट में आए इंदल को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने वाहन चालक की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Class 9 student crushes shopkeeper with four-wheeler, dies; Accused of hitting the driver with a stick
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

इंदल की मौत के बाद उनकी पत्नी विद्यावती और चारों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटा अनिल बार-बार कह रहा था कि मैं, बगल में ही मौजूद था, लेकिन पापा को बचाने का समय भी नहीं मिला। अनिल की तहरीर के आधार पर लंका थाने में वाहन चला रहे आरोपी किशोर और उसके पक्ष से मारपीट करने आए सज्जन सिंह व उसके बेटों बब्लू सिंह व मिथिलेश सिंह सहित 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नीम के पेड़ ने बचा लिया, नहीं हादसा और बड़ा हो जाता

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि दुकान पर लगे नीम के पेड़ ने घर में मौजूद कई लोगों की जान बचा ली। नहीं तो कई और लोग चपेट में आते। तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ में जा टकराया और उसकी चपेट में आने से इंदल की जान गई। दुकान में वाहन घुसने से काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
 

लंका-डाफी मार्ग पर आने-जाने वालों को हुई परेशानी

भगवानपुर में हादसे के बाद लोगों ने दोपहर एक बजे सड़क पर जाम लगाया। इस कारण लंका से भगवानपुर, छित्तूपुर, सीरगोवर्धनपुर होते हुए डाफी बाईपास की ओर से जाने वाले और डाफी बाईपास से लंका की ओर आने वालों को काफी परेशानी हुई। लोगों के धरना-प्रदर्शन के कारण जो वाहन लंका-डाफी बाईपास मार्ग पर प्रवेश कर गए थे उन्हें लौटने का रास्ता भी नहीं मिल रहा था और वह विवश होकर जाम में फंसे रहे।

मारपीट नहीं, धक्कामुक्की हुई थी

लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद पीआरवी से सूचना मिली थी कि आरोपी चालक को मारापीटा जा रहा है। थाने से तत्काल फोर्स भेजी जाए। सूचना के आधार पर मौके पर फोर्स पहुंची। आरोपी चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने के क्रम में धक्कामुक्की हुई थी। किसी पुलिस कर्मी ने मारपीट नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed