Varanasi: बुलेट की टक्कर से कक्षा छह के छात्र की मौत, इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध
वाराणसी के चितईपुर चौराहे पर शनिवार क बुलेट की टक्कर से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बगैर नंबर की बुलेट और उस पर सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चितईपुर चौराहे के समीप शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल ही घर लौट रहा था। बिना नंबर की बुलेट को कब्जे में लेते हुए चितईपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंचनपुर स्थित मां वैष्णो नगर कॉलोनी निवासी ललित राय का इकलौता बेटा कुणाल राय (11) चितईपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। दोपहर में वह स्कूल से पैदल ही घर लौट रहा था। भिखारीपुर की ओर से तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने छात्र को टक्कर मार दी।
लहूलुहान हाल में छात्र को आसपास के लोगों और चितईपुर पुलिस ने तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और इकलौते बेटे का खून से लथपथ शव देखकर बेसुध हो गए। मां सुभा घर पर अचेत हो गईं।
उधर, हादसे के बाद बगैर नंबर प्लेट की बुलेट दोड़कर युवक फरार हो गए। चितईपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गाजीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक ललित राय बेटे की मौत पर मर्माहत रहे। उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। पड़ोसी और परिचित उन्हें ढांढ़स बंधाने में लगे रहे।
बहन का अफसोस, काश, एक्स्ट्रा क्लास न होता
इकलौते भाई की मौत पर बहन मेघा की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। वह रोते बिलखते यही अफसोस जता रही कि काश आज उसका एक्स्ट्रा क्लास न होता तो वह भाई को बचा लेती। बारहवीं कक्षा की छात्रा मेघा और कुणाल एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों भाई-बहन एक साथ पैदल आते जाते थे। मेघा की एक्स्ट्रा क्लास थी तो वह स्कूल में रूक गई और कुणाल पैदल ही कंचनपुर स्थित घर जाने के लिए निकल पड़ा था।
चितईपुर इंस्पेक्टर का इंकार, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा
चितईपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ बुलेट सवार युवकों की गिरफ्तारी या हिरासत में लेने से इंकार करते रहे। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। इसमें एक सत्ता पक्ष नेता के परिवार का लड़का बताया जा रहा है।