फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash with police when Kisan Satyagraha Pad Yatra stopped visiting PM parliamentary office

किसान सत्याग्रह पद यात्रा को जब पीएम संसदीय कार्यालय जाने से रोका तो पुलिस से झड़प

Sat, 28 Dec 2019 07:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Dec 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Clash with police when Kisan Satyagraha Pad Yatra stopped visiting PM parliamentary office
कांग्रेस - फोटो : social media

राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा न दिये जाने के विरोध में किसान सत्याग्रह पद यात्रा को लेकर शनिवार को दोपहर में शास्त्री चौक, रामनगर पहुचे। रामनगर का माहौल अच्छा ख़ासा गरम हो गया। कांग्रेसियों और किसानों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद सब कांग्रेसी शास्त्री चौक पर ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

 

दरअसल, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में उचित मुआवजे की मांग को लेकर बीते 19 दिसंबर से भैसोड़ ग्राम मध्यप्रदेश से किसान सत्याग्रह पद यात्रा शुरू की गई थी। इसी में आज प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय का घेराव तय था। पद यात्रा के दौरान शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रामनगर से होकर गुजरने की संभावना के मद्देनजर शास्त्री चौक पर भारी भरकम फोर्स के साथ दमकल सहित अन्य दस्ते की भी तैनात कर दी गई थी।

विज्ञापन


लगभग 12 बजे के लिए बाद ललितेश के साथ बड़ी संख्या में लोग शास्त्री चौक पहुंचे, तो पुलिस ने चारों तरफ से घेरा बंदी कर ली। शास्त्री प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद सभा शुरू हुई। सभा में वक्ताओं ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किसानों की जमीनें ले ली गई, लेकिन उन्हें सर्किल रेट के लिए हिसाब से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों की जमीन उनकी अन्नदाता है। कम से कम इतना मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि उनका और उनके परिवार का गुजर बसर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरकार दमनकारी नीतियों पर चल रही है। उसे समाज के किसी भी वर्ग की चिंता नही है। वह बस भ्रम फैलाकर आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। इसके चलते रामनगर किला रोड से लगायत सामने घाट पुल जाम की चपेट में आ गया। लगभग एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर लोगों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed