फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between two village many villagers people injured in chandauli stone pelting on police vehicle

यूपी: चंदौली जिले के दो गांवों में टकराव, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

Wed, 29 Jul 2020 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Jul 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Clash between two village many villagers people injured in chandauli stone pelting on police vehicle
पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दो गांवों के बीच टकराव हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गहरी चोटें आई हैं। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसकी गाड़ी पर भी पथराव कर दिया।

विज्ञापन

जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर और पदुमनाथपुर गांव के बीच आपसी रंजिश में बुधवार की सुबह लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों की ओर से हुए टकराव में 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बलारपुर और पदुमनाथपुर गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबहकिसी बात को लेकर दोनों गांव के लोगों में विवाद हो गया। पहले बलारपुर के लोगों ने पदुमनाथपुर के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। बाद में काफी संख्या में पदुमनाथपुर के लोगों ने भी बलारपुर के लोगों को पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आधा दर्जन लोगों के सिर में भी चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझने का प्रयास किया तो पुलिस के 112 नंबर वाहन को भी बलारपुर के लोगों क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और कई लोगों को पकड़कर थाने ले आई। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed