फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between students and police at Singh dwar of BHU protest against Sarva Seva Sangh Bhavan

Varanasi: बीएचयू के सिंहद्वार पर छात्रों-पुलिस के बीच नोकझोंक, सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने का विरोध

Sun, 13 Aug 2023 11:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:26 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने से नाराज बीएचयू के अलग-अलग संगठनों से जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने रविवार को काली पट्टी बांधकर सिंहद्वार के पास आक्रोश सभा की। 

विज्ञापन
Clash between students and police at Singh dwar of BHU protest against Sarva Seva Sangh Bhavan
बीएचयू के सिंह द्वार पर आक्रोश सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने से नाराज बीएचयू के अलग-अलग संगठनों से जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने रविवार को विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर सिंहद्वार के पास आक्रोश सभा की और नारे लगाए। इस बीच पुलिस व छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


आईसा, एनएसयूआई, ज्वाइंट एक्शन कमेटी व समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना था कि गांधी, विनोबा भावे और जय प्रकाश नारायण की विरासत नष्ट कर दी गई है। मामला निचली अदालत के विचाराधीन है, फिर भी बुलडोजर चलाया गया। यह विचारधारा पर हमला है।

विज्ञापन

मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों को ध्वस्त करने का रविवार को विरोध किया गया। लोक समिति के कार्यकर्ताओं व लोगों ने आदर्श ग्राम नागेपुर में मुंह पर काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। साथ ही मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। एहतियातन गांव में थाने की पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर; 48 दिन में जमींदोज हो गया 63 साल का अतीत, अखिलेश यादव बोले- यह भाजपा की हार

Clash between students and police at Singh dwar of BHU protest against Sarva Seva Sangh Bhavan
नागेपुर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम से आंबेडकर पार्क तक प्रदर्शन हुआ। तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ विरोध जताया गया। गांधी-जेपी विरासत संघर्ष समिति के संयोजक रामधीरज ने कहा कि सर्व सेवा संघ के ऐतिहासिक भवन जमींदोज कर दिए गए। यह शर्मनाक है। गांधी, विनोबा भावे व जय प्रकाश नारायण की विरासत नष्ट कर दी गई है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गांधी का विचार कभी दम नहीं तोड़ेगा। ऐसे 100 केंद्र बनाए जाएंगे। किताबें फिर छपेंगी। लाइब्रेरी बनेगी। जनता के बीच जाएंगे और सच्चाई बताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed