Varanasi: बीएचयू के सिंहद्वार पर छात्रों-पुलिस के बीच नोकझोंक, सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने का विरोध
वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने से नाराज बीएचयू के अलग-अलग संगठनों से जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने रविवार को काली पट्टी बांधकर सिंहद्वार के पास आक्रोश सभा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन को जमींदोज किए जाने से नाराज बीएचयू के अलग-अलग संगठनों से जुड़े छात्रों व शिक्षकों ने रविवार को विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर सिंहद्वार के पास आक्रोश सभा की और नारे लगाए। इस बीच पुलिस व छात्रों के बीच नोकझोंक भी हुई।
आईसा, एनएसयूआई, ज्वाइंट एक्शन कमेटी व समाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना था कि गांधी, विनोबा भावे और जय प्रकाश नारायण की विरासत नष्ट कर दी गई है। मामला निचली अदालत के विचाराधीन है, फिर भी बुलडोजर चलाया गया। यह विचारधारा पर हमला है।
मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों को ध्वस्त करने का रविवार को विरोध किया गया। लोक समिति के कार्यकर्ताओं व लोगों ने आदर्श ग्राम नागेपुर में मुंह पर काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। साथ ही मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। एहतियातन गांव में थाने की पुलिस तैनात रही।
ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर; 48 दिन में जमींदोज हो गया 63 साल का अतीत, अखिलेश यादव बोले- यह भाजपा की हार
नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम से आंबेडकर पार्क तक प्रदर्शन हुआ। तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ विरोध जताया गया। गांधी-जेपी विरासत संघर्ष समिति के संयोजक रामधीरज ने कहा कि सर्व सेवा संघ के ऐतिहासिक भवन जमींदोज कर दिए गए। यह शर्मनाक है। गांधी, विनोबा भावे व जय प्रकाश नारायण की विरासत नष्ट कर दी गई है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गांधी का विचार कभी दम नहीं तोड़ेगा। ऐसे 100 केंद्र बनाए जाएंगे। किताबें फिर छपेंगी। लाइब्रेरी बनेगी। जनता के बीच जाएंगे और सच्चाई बताएंगे।