बनारस के अफसरों की गले की फांस बन सकता है पुलिस-भाजपा नेता का विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में भाजपा के जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पटेल मामले में पुलिस का अति उत्साह अब अफसरों की गले की फांस बन सकता है। सुंदरपुर इलाके में शुक्रवार की रात हुए विवाद के बाद पुलिस अफसरों ने मामले को तूल दिया और आनन-फानन में 19 धाराओं में भाजपा नेता और उनके पुत्र सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
हालांकि सुबह भाजपा संगठन ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और पदाधिकारियों से इस मामले की रिपोर्ट मांगी। इसके बाद सर्किट हाउस में हुई बैठक के बाद पुलिस भी बैकफुट पर आई। अब पूरे मामले को संभालने में आला अफसर जुट गए हैं। उधर, पार्टी भी इस मामले में किसी तरह की किरकिरी नहीं चाहती है। ऐसे में शांतिपूर्ण तरीके से इस विवाद का हल निकालने का रास्ता तलाशा जा रहा है।
दरअसल, पुलिस और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद के बाद पार्टी पदाधिकारी देर रात तक लंका थाने में डटे रहे। 19 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे बदले की कार्रवाई करार दी। इस मामले में आला अफसरों को जब सुबह 19 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह मामले को संभालने में जुट गए।
दोपहर में सर्किट हाउस में पंचायत में भाजपा नेताओं ने पूरे मामले की अलग कहानी बताई। उनका कहना था कि घर के बाहर बिन मास्क लगाने पर विवाद शुरू किया था। जिसे पुलिस ने अलग रूप दे दिया। हालांकि पुलिस की ओर से आनन-फानन में कम की गई धाराओं से अब अफसरों की किरकिरी शुरू हो गई है। इसके बाद भाजपाई खेमे में खुशी की लहर है।