फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clash between bhu student and shopkeepers for donations on basant panchami

बीएचयू: चंदा मांगने को लेकर दुकानदारों से भिड़े बिरला हॉस्टल के छात्र, होगी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Wed, 22 Jan 2020 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Clash between bhu student and shopkeepers for donations on basant panchami
लंका थाने पर मौजूद दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के लंका स्थित दवा दुकानदारों और बीएचयू छात्रों के बीच मंगलवार शाम जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचे छात्र सरस्वती पूजा के लिए चंदा मांग रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने दुकानदारों से मारपीट की।

विज्ञापन


उधर घटना के विरोध में दुकानदारों ने दवा की दुकान बंद कर छात्रों पर कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों ने लंका थाने में शिकायत की थी, जिस पर लंका इंस्पेक्टर भारतभूषण तिवारी का कहना है कि बिरला सी में रहने वाले छह छात्रों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्रावास में छात्र सरस्वती पूजन करते हैं। इसके लिए मंगलवार शाम छह बजे कुछ छात्र लंका चौराहा स्थित दुकानों पर पहुंचे। यहां किसी दुकानदार को 25 हजार तो किसी को पचास हजार और एक लाख रुपये की रसीद देकर चंदा मांगा। दुकानदारों ने जब इतना धन देने में असमर्थता जताई तो मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख बाजार में सभी दुकानदार जुट गए और विरोध करने लगे। दुकानदारों का आरोप है कि इस दौरान कई दुकानों से जबरन रुपये लेकर छात्र भाग गए। दुकानदारों का कहना है कि हर साल छात्र चंदे के पैसे को लेकर मारपीट करते रहते हैं। दुकान बंद होने की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद दुकानें खुलीं।

लंका इंस्पेक्टर को दी शिकायत में दुकानदारों ने बताया कि छात्र आए दिन लंका की स्थिति अराजक करते हैं। इंस्पेक्टर बताया कि बिरला सी में रहने वाले प्रेम आनंद, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक पांडेय, क्षितिज उपाध्याय, आजाद यादव, आनंद पांडेय के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन पर पहले से दर्ज मुकदमों में उनकी जमानत निरस्त कराने की रिपोर्ट अदालत को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed