अब शहर की संस्थाएं परिषदीय विद्यालयों को बनाएंगी स्मार्ट, डीएम ने पत्र भेजकर की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के परिषदीय स्कूलों में केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं दी जाएगी बल्कि विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से डिजिटल अवस्थापना से संतृप्त किया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए वाराणसी व भदोही की 30 संस्थाओं को पत्र लिखकर स्कूलों को सहयोग देने की अपील की है।
सामुदायिक सहयोग से परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। विद्यालय हाईटेक बनाए जाएंगे और तकनीकी की मदद से छात्र स्मार्ट बनेंगे। निजी स्कूलों की तरह ही यहां की व्यवस्थाएं रहेंगे, जिसका विद्यार्थी लाभ ले सकेंगे। इसके लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना है।
शिक्षकों के शैक्षिक प्रयासों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। ऐसे में समुदाय की मदद ली जाएगी। जिसके लिए विद्यालय में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर यूनिट, स्मार्ट टीवी का प्रबंध किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन और आकाशवाणी पर पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्रियों का प्रसारण करा रहा है। इसके अलावा यूट्यूब चैनल व वेबसाइट है, जिस पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए ई कंटेंट उपलब्ध हैं। इनका प्रयोग विद्यालय में संसाधन होने पर किया जाएगा। इसको लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है।