फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   City institutions will make primary schools smart DM Varanasi appeals

अब शहर की संस्थाएं परिषदीय विद्यालयों को बनाएंगी स्मार्ट, डीएम ने पत्र भेजकर की अपील

Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
City institutions will make primary schools smart DM Varanasi appeals
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी के परिषदीय स्कूलों में केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा ही नहीं दी जाएगी बल्कि विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों को सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से डिजिटल अवस्थापना से संतृप्त किया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए वाराणसी व भदोही की 30 संस्थाओं को पत्र लिखकर स्कूलों को सहयोग देने की अपील की है।        

विज्ञापन


सामुदायिक सहयोग से परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। विद्यालय हाईटेक बनाए जाएंगे और तकनीकी की मदद से छात्र स्मार्ट बनेंगे। निजी स्कूलों की तरह ही यहां की व्यवस्थाएं रहेंगे, जिसका विद्यार्थी लाभ ले सकेंगे।  इसके लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना है।

विज्ञापन

City institutions will make primary schools smart DM Varanasi appeals
स्मार्ट क्लास, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शिक्षकों के शैक्षिक प्रयासों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय डिजिटल लर्निंग केंद्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। ऐसे में समुदाय की मदद ली जाएगी। जिसके लिए विद्यालय में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर यूनिट, स्मार्ट टीवी का प्रबंध किया जाएगा। 
 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन और आकाशवाणी पर पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण सामग्रियों का प्रसारण करा रहा है।  इसके अलावा यूट्यूब चैनल व वेबसाइट है, जिस पर कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए ई कंटेंट उपलब्ध हैं। इनका प्रयोग विद्यालय में संसाधन होने पर किया जाएगा। इसको लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed