फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   city development minister has targeted Akhilesh yadav and Rahul Gandhi

यूपी: नगर विकास मंत्री ने अखिलेश और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- दोनों को कोई गंभीरता से नहीं लेता

Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
city development minister has targeted Akhilesh yadav and Rahul Gandhi
आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि दीपावली से पहले वाराणसी नगर निगम की सभी सड़कें बन जाएंगी। मंत्री ने कहा कि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा से पहले पूरा करने का निर्देश दिया था। इसमें काफी काम हुआ है, बाकी कार्य हर हाल में दीपावली से पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीत रही है। विपक्षी पार्टी हताश और निराश हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विदेश में रहते हैं और पार्टी की ओर से ट्वीट करते हैं। वह केवल ट्वीट की राजनीति जानते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।  पेयजल के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकारों के पाप हैं जिसे धोया जा रहा है। जल्द ही सभी सुविधाएं बेहतर होंगी। सदन की बैठक के लिए नए भवन बनाने के सवाल पर कहा कि प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत से पूर्व मंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस में नगर विकास के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नगरी क्षेत्र में 17727 पात्रों को आवास दिए गए। अमृत योजना के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शहर में 2300 सर्विलांस कैमरा मार्च, 2021 तक लग जाएंगे।
 

जो क्राइम कंट्रोल के लिए बड़े महत्वपूर्ण होंगे। पार्को व वार्डो का सुंदरीकरण हो रहा है। शहर में कई पार्किंग स्थल बन रहे हैं। जलकल विभाग के 62 कार्य होने थे, जिनका टेंडर होकर 50 कार्य पूर्ण हो गए तथा शेष कार्य नवंबर, 2020 तक पूर्ण हो जाएंगे। नगर क्षेत्र में सीवरेज के 427 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

हृदय योजना में 76 हजार करोड़ रूपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वाराणसी में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। एकाध कार्य में विलंब होने को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में महापौर मृदुला जायसवाल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक नीलरतन नीलू, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी आदि शामिल रहे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में बनारस देश में प्रथम स्थान पर होगा
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के ढाई लाख वेंडरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से ही ऋण वितरण करेंगे। वाराणसी में अब तक 15 हजार वेंडरों को ऋण दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed