फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cisce Icse Isc Result 2021 passed student waiting for marksheet and preparations for Promising future

आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट 2021: मार्कशीट के इंतजार के साथ भविष्य की तैयारियों में जुटे होनहार

Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 11:40 PM IST
सार

कोरोना की वजह से हर साल की तरह स्कूलों में तो छात्रों का जश्न तो नहीं मनाया गया, लेकिन घरों में रविवार को भी जश्न का माहौल रहा। पास होने वाले विद्यार्थियों को फोन पर बधाईयां मिलती रहीं। 

विज्ञापन
Cisce Icse Isc Result 2021 passed student waiting for marksheet and preparations for Promising future
स्कूल में जुटे छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों की उहापोह शनिवार को उत्साह में तब्दील हो गई। वाराणसी में आईसीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों के विद्यार्थी परिणाम जारी होने के बाद बहुत खुश हैं और अब उन्हें मार्कशीट का इंतजार है। जहां 10वीं के छात्र रिजल्ट आने के बाद कक्षा 11वीं में दाखिला लेने वाले अपने विषय के बारे में शिक्षकों से पूछताछ करने में जुटे हैं, वहीं इंटर पास होने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना की वजह से हर साल की तरह स्कूलों में तो छात्रों का जश्न तो नहीं मनाया गया, लेकिन घरों में रविवार को भी जश्न का माहौल रहा। पास होने वाले विद्यार्थियों को फोन पर बधाईयां मिलती रहीं। कोरोना की दूसरी लहर के कारण ही बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी।
विज्ञापन


10वीं का परिणाम प्री बोर्ड के अंक और पिछले पांच सालों के स्कूल के परिणाम के आधार पर ही तैयार कर जारी किया गया है। हालांकि मूल्यांकन के इस मानक से कई छात्र प्री बोर्ड व पिछले सालों के स्कूल के आधार पर जारी परिणाम को लेकर निराश हैं, जबकि कुछ छात्र कोरोना काल में इसे सही ठहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बनना है अतुल्य का सपना 
आईएससी यानी बारहवीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक के साथ पास करने वाले अतुल्य श्रीवास्तव का सपना आईएएस बनने का है। मंडुवाडीह निवासी दीपेंद्र श्रीवास्तव के सुपुत्र अतुल्य ने दसवीं में भी 96 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की थी। बताया कि आगे चलकर आईआईटी करने के बाद आईएएस बनने की इच्छा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।  

 इनको मिली सफलता
आईसीएसई(10वीं)
सिल्वर ग्रोव स्कूल 
कौशकी सेठ      98.40 प्रतिशत 
काशवी राय     98.20 प्रतिशत 
पायल यादव     97.80 प्रतिशत

ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल
अंशिका वर्मा   97 प्रतिशत       
जान्हवी विश्वकर्मा     96.67 प्रतिशत   
आस्था सिंह         96.17    


आईएससी(12वीं)
सिल्वर ग्रोव स्कूल 
स्नेहा यादव    95.8 प्रतिशत
आसिफा        95.4 प्रतिशत
नेहा पटेल        93 प्रतिशत
अविशा श्रीवास्तव   84.6 प्रतिशत


सेंट जांस स्कूल मड़ौली
अतुल्य श्रीवास्तव    94 प्रतिशत  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed