फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   church Father arrested for converting religion in varanasi police caught 13 people with controversial book

Varanasi: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में फादर गिरफ्तार, विवादित पुस्तक बांट रहे 13 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 16 Oct 2022 08:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 08:01 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार को धर्म संबंधित दो विवाद सामने आए। एक मामला देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बातों को लेकर था। वहीं, दूसरी ओर पैसे का लालच देकर देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया। 

विज्ञापन
church Father arrested for converting religion in varanasi police caught 13 people with controversial book
विवादित पुस्तक बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार को धर्म संबंधित दो विवाद सामने आए। एक मामला देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बातों को लेकर था। वहीं, दूसरी ओर पैसे का लालच देकर देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया। बाबतपुर (सगुनहा) स्थित चर्च के फादर को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार की शाम फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


रुपये देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप है। मिशनरियों से संबंधित दस्तावेज, सदस्यता फार्म बरामद हुआ। धर्म परिवर्तन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हिंदू जागरण मंच के काशी प्रांत के मंत्री गौरीश सिंह का आरोप है कि सिंधोरा के बरवा निवासी फादर छोटेलाल जैसवार लोगों को भ्रमित करता है।

विज्ञापन

50-50 हजार का लालच देकर धर्मांतरण का बनाया दबाव

फूलपुर थाना क्षेत्र के आसपास रहने वालों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के साथ बाबतपुर स्थित चर्च में अन्य लोगों को भ्रमित करता है। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व फादर ने 50-50 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लच्छीपुर जंसा निवासी गौरव सिंह व वैभव सिंह ने आरोप लगाया कि फादर छोटेलाल कुछ दिन पूर्व 50-50 हजार रुपये देने का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाया था और दो-दो हजार रुपये अग्रिम राशि भी दी थी।  

देवी-देवताओं के ऊपर विवादित टिप्पणी वाली पुस्तक बांटते 13 पकड़े गए

वाराणसी के नेवादा स्थित गणेशधाम कॉलोनी मोड़ पर रविवार की सुबह देवी-देवताओं के ऊपर विवादित टिप्पणी वाली पुस्तकों को वितरित करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। आरोप है कि समूह में 40 की संख्या में लोग पुस्तक का वितरण कर रहे थे। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और चितईपुर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी 13 युवकों को हिरासत में लिया। रविदास मंडल अध्यक्ष शत्रुधन पटेल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि पुस्तक बांटने वाले 13 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed